18 अगस्त 2016 - 16:18
अमेरिका में विकलांग मुस्लिम छात्र को आतंकी घोषित करने का प्रयास।

अमेरिका में विकलांग पाकिस्तानी अमेरिकी छात्र के साथ साम्प्रदायिक पक्षपात की सबसे खराब घटना घटी है, बारह वर्ष के नशवां पर टार्चर करके उससे आईएस से सम्बंध स्वीकार करने का जबरन बयान लिया गया है।

अहलेबैत न्यूज़ एजेंसी अबना: अमेरिका में विकलांग पाकिस्तानी अमेरिकी छात्र के साथ साम्प्रदायिक पक्षपात की सबसे खराब घटना घटी है, बारह वर्ष के नशवां पर टार्चर करके उससे आईएस से सम्बंध स्वीकार करने का जबरन बयान लिया गया है जिस पर अभिभावकों ने स्कूल प्रशासन के खिलाफ पांच करोड़ डॉलर हर्जाने का मुकदमा कर दिया है।
बारह साल के पाकिस्तानी अमेरिकन नशवां के पिता का कहना है कि उनके बेटे को जातीय और धार्मिक भेदभाव का निशाना बनाया गया है और उसकी विकलांगता का उपहास उड़ाया गया है।
माता पिता के अनुसार बच्चे को यह भी पता नहीं है कि टेरेरिस्ट और टूरिस्ट में क्या अंतर है। स्कूल में बच्चे को तंग करने वाले छात्र उसे आतंकवादी कहते थे जिस पर नशवां ने उनसे बचने के लिए खुद को आतंकवादी मान लिया।
माता-पिता का कहना है कि इस पर स्कूल प्रशासन ने बच्चों से आग्रह किया कि वह काग़ज पर हस्ताक्षर कर दे जिसमें लिखा था कि नशवां आतंकवादी है उसका आईएस से संबंध है और वह स्कूल को बम विस्फोट से उड़ाना चाहता है।